Haryana News

Haryana News: हरियाणा में CRPF के रिटायर्ड जवान की हत्या, नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बुधवार देर रात घर में सो रहे CRPF के रिटायर जवान की हत्या कर दी गई।

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बुधवार देर रात घर में सो रहे CRPF के रिटायर जवान की हत्या कर दी गई। रिटायर जवान को मारने के लिए 2 बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। दोनेों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश जवान को लहूलुहान छोड़कर फरार हो गए।

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

पत्नी और बेटे को आते देख भागे बदमाश
पुलिस के मुताबिक रेवाड़ी के गांव जैनाबाद में 65 वर्षीय निहाल सिंह अपने घर में सो रहे थे। बुधवार रात करीब 2 बजे दो बाइक सवार युवक आए। निहाल सिंह के घर का दरवाजा खटखटाया। निहाल सिंह बाहर के कमरे में सोए हुए थे तो उन्होंने दरवाजा खोला।

निहाल सिंह ने जैसे ही दरवाजा खोला तो बदमाश उन्हें धक्का देकर घर में अंदर घुस आए। इसी के साथ उन्होंने पहले से हाथ में लिए तेजधार हथियारों से निहाल सिंह पर हमला शुरु कर दिया। उन्होंने निहाल की गर्दन और सीने पर वार किए।

हमले के दौरान निहाल सिंह ने चिल्लाया। चिल्लाने की आवाज सुनकर निहाल सिंह की पत्नी और बेटा बाहर निकले तो बदमाश मौके से फरार हो गए। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। तब तक निहाल की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

नकाबपोश थे बदमाश
CRPF के रिटायर जवान की पत्नी ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने चेहरे पर नकाब बांध रखे थे। दोनों बाइक पर आए थे। मौका देखकर तुरंत बदमाश फरार हो गए। अंधेरा होने के चलते उनकी बाइक का नंबर भी नहीं देख पाए।

पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। हालांकि अभी तक कोई ऐसी फुटेज हाथ नहीं लगी है , जिसमें बदमाश दिख रहे हों।

 

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9, News 24, MH 1 News, Total TV Janta TV) में बतौर स्टेट हेड /ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी के साथ गुरुग्राम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!