Haryana News: हरियाणा में दूध डेयरी पर छापेमारी, 7500 लीटर दूध और 135 किलो मिल्क पाउडर बरामद

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद में शनिवार को गांव किरढ़ान में सीएम फ्लाइंग की टीम ने डेयरी में रेड की। सीएम फ्लाइंग ने छापा मारकर करीब 7500 लीटर दूध और 135 किलो मिल्क पाउडर बरामद किया है।

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद में शनिवार को गांव किरढ़ान में सीएम फ्लाइंग की टीम ने डेयरी में रेड की। सीएम फ्लाइंग ने छापा मारकर करीब 7500 लीटर दूध और 135 किलो मिल्क पाउडर बरामद किया है। दूध के चिलिंग प्लांटि के एक 2500 लीटर क्षमता के टैंक और पास खड़े एक दूसरे से 5 हजार लीटर दूध से भरे टैंकर को भी जब्त किया गया है।

इसके बाद पूरे दूध के सैंपल लेकर उसे आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। सीएम फ्लाइंग की टीम ने सुबह के समय छापेमारी कर कार्रवाई की। वहां पर सुबह के समय इतनी मात्रा में दूध देखकर जांच अधिकारी भी हैरान हो गए।

कार्रवाई के दौरान टीम को गांव किरढ़ान निवासी सुनील उक्त डेयरी संचालक यहां मौके पर किसी तरह का कोई डेयरी चलाने संबंधित लाइसेंस नहीं दिखा पाया। टीम में इंचार्ज सुनैना के साथ सब-इंस्पेक्टर जितेंद्र, ASI सुरेंद्र ढांडा, HC विजय और खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आजाद, सीआईडी से अमित सिलगाव व रामनिवास ने अपनी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मौके से दूध और मिल्क पाउडर के कई नमूने लिए हैं।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button