Haryana News: हरियाणा में आज सीएम सैनी करेंगे बड़े ऐलान, हरियाली तीज पर महिलाओं को देंगे खास तोहफा
Haryana News: हरियाणा के अम्बाला शहर की नई अनाज मंडी में आज यानी सोमवार को राज्य स्तरीय हरियाली तीज उत्सव मनाया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, डीसी ने बताया कि सीएम विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इस कार्यक्रम में 10 से 12 हजार महिलाएं शामिल होंगी। सीएम महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। वहीं हरियाणा की संस्कृति व कला को प्रदर्शित करती हुई प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
इसके अलााव पुलिस डीएवी स्कूल के सभागार में उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार 2025 समारोह का आयोजन भी किया जाएगा।
एसपी शेखावत ने बताया कि कार्यक्रम में 800 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। आसपास के जिलों से बसों से आने वाली महिलाओं और अन्य वाहनों से आने वाले लोगों के लिए अनाज मंडी के पीछे पार्किंग की व्यवस्था की है। यह सभी वाहन मानव चौक से होते हुए मंडी के पास पहुंचेंगे। किसी भी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए 10 नाके लगाए गए हैं।