Haryana News: हरियाणा में अब इन लोगों मिलेगी पेंशन, सरकार हर महीने देगी 10,000 रुपये, जानें किसे और कैसे मिलेगा लाभ
हरियाणा के बुजुर्ग कलाकारों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने एक नई योजना लॉन्च की है। इस योजना के तहत वरिष्ठ लोक कलाकारों को हर महीने 10,000 रुपये पेंशन दी जाएगी।

Haryana News: हरियाणा के बुजुर्ग कलाकारों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने एक नई योजना लॉन्च की है। इस योजना के तहत वरिष्ठ लोक कलाकारों को हर महीने 10,000 रुपये पेंशन दी जाएगी। CM नायब सैनी ने पंडित लख्मीचंद कलाकार सामाजिक सम्मान योजना की घोषणा की।
इस योजना का उद्देश्य लोक विधाओं के वरिष्ठ कलाकारों की आर्थिक मदद करना है। प्रदेश के वे कलाकार जिन्होंने कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, लेकिन अब वृद्धावस्था की वजह से बहुत सक्रिय नहीं हैं, उन्हें इस स्कीम का लाभ मिलेगा।
जानें कौन से कलाकार होंगे पात्र
आपको बता दें कि जिन कलाकारों ने कम से कम 20 साल तक कला के क्षेत्र में अपना योगदान दिया है, वे इस योजना के लिए पात्र होंगे। अगर आप गायक हैं या एक्टर हैं या फिर लोक नृत्य करते थे। इसके अलावा ड्रामा, पेंटिंग या किसी अन्य कला से जुड़े हैं तो आप इस योजना के तहत 10 हजार रुपये पेंशन पा सकते हैं। आवेदक अपनी कला को समर्थन करने वाले दस्तावेजों और प्रेस में छपी खबरों और आवेदन फॉर्म के साथ अप्लाई कर सकते हैं।
पात्रता की शर्तें
आवेदक की उम्र 60 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए
परिवार पहचान पत्र (PPP) में 60 की उम्र होनी चाहिए
PPP में अगर सालाना आय 1.80 लाख है तो 10,000 रुपये पेंशन मिलेगी
PPP में अगर सालाना आय 1.80 लाख से 3 लाख है तो 7,000 रुपये पेंशन मिलेगी
ऑनलाइन होंगे आवेदन
इस योजना के लिए विभाग की वेबसाइट पर Application Form उपलब्ध होने के बाद आवेदक को इसे भरना होगा और साथ में मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। विभाग द्वारा आवेदनों की पूरी तरह से जांच की जाएगी और वेरिफिकेशन के बाद पात्र आवेदकों की लिस्ट विभाग द्वारा गठित स्पेशल कमेटी के सामने पेश किया जाएगा।
मापदंडों के आधार पर फाइनल लिस्ट होगी तैयार
यह कमेटी योजना की गाइडलाइंस और कलाकारों की आर्थिक स्थिति के मुताबिक आवेदनों की समीक्षा करेगी। इस दौरान यह भी देखा जाएगा कलाकारों ने संबंधित कला के क्षेत्र में कितना योगदान दिया है। इन मापदंडों के आधार पर फाइनल लिस्ट तैयार होगी और जिसके बाद पात्र लाभार्थियों के खाते में पैसा आना शुरू हो जाएगा।
जानें किन्हें मिलेगा लाभ
इस योजना के तहत हरियाणा के कलाकार लाभ उठा सकते हैं। अगर कोई रागिनी गायक हैं या लोक नृत्य में भाग ले चुके हैं या ले चुकी हैं। उन्हें 60 की उम्र के बाद पेंशन मिलेगी। इसी तरह नाटक, ड्रामा या फिल्मों में काम करने वाले कलाकार भी पात्र होंगे। अगर कोई पेंटिंग करता है या किसी अन्य कला से जुड़े हैं, तो वे भी इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।