Haryana News

Haryana News: हरियाणा में गर्लफ्रेंड की हत्या कर खुद को मारी गोली, 2 महीने पहले जेल से आया बाहर

Haryana News: हरियाणा के पलवल में युवक ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर खुद को भी गोली मार ली। जिस समय वारदात हुई , युवती की बहन भी घर पर मौजूद थी।

Haryana News: हरियाणा के पलवल में युवक ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर खुद को भी गोली मार ली। जिस समय वारदात हुई , युवती की बहन भी घर पर मौजूद थी। उसके शोर मचाने के बाद ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए। जिसके बाद पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई।

हत्यारा प्रेमी 2 महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। वह पुलिस पर भी गोलियां चला चुका था। उसपर लड़ाई झगड़े के कई केस चल रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद जांच शुरु कर दी है।

2 साल से प्रेम संबंध थे, शनिवार को झगड़ा हुआ
पुलिस के अनुसार गांव मानपुर के रहने वाले रवि के इसी गांव की युवती पूजा से प्रेम संबंध थे। दोनों दो साल से रिलेशन में थे। शनिवार को दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

देसी कट्‌टा लेकर घुसा, युवती के सिर-कंधे पर गोलियां मारीं
रविवार दोपहर में रवि देसी कट्टा लेकर पूजा के घर में घुस गया और सिर व कंधे पर गोलियां मार दी। जिससे पूजा की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रेमिका की मौत के बाद अपने सिर में गोली मारी
गर्लफ्रेंड पूजा को मारने के बाद रवि ने खुद को भी गोली मार ली। सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस वहां पहुंची और घटनास्थल की जांच कर शव नागरिक अस्पताल भिजवा दिए।

 

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9, News 24, MH 1 News, Total TV Janta TV) में बतौर स्टेट हेड /ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी के साथ गुरुग्राम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!