Haryana News

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, ग्रीन बेल्ट से भी हटाया गया अतिक्रमण

Advertisement
Advertisement

Haryana News:  गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी और नगर निगम ने शहर में संयुक्त रूप तोड़फोड़ अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में बुधवार शाम को सेक्टर-69 में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 50 से ज्यादा झुग्गियां, 2 रेस्टोरेंट, 1 ऑफिस, दो कार धोने की जगह और 2 कार पॉलिशिंग की दुकानें तोड़ी।

इसके आवाला यहां से ग्रीन बेल्ट की जमीन भी अतिक्रमणधारियों से खाली कराई गई। यहां पहले भी सरकारी जमीन से 60 एकड़ से ज्यादा अवैध कब्जा हटाया गया था, लेकिन बाद में फिर से लोगों ने अतिक्रमण कर लिया।

Advertisement

पुलिस साथ लेकर पहुंची टीम
GMDA के नोडल अधिकारी RS बाठ की अगुवाई में सरकारी अमला पुलिस फोर्स को साथ लेकर कार्रवाई के लिए पहुंचा था। इस कार्रवाई के दौरान 50 से ज्यादा पुलिस जवान, एटीपी मांगे राम, सतेंद्र, जेई सुमित बूरा और नगर निगम से प्रदीप और कपिल यादव मौजूद रहे।

सरकारी जमीन पर कब्जा
नोडल अधिकारी ने बताया कि ये सभी दुकानें और झुग्गियोां बिना परमिशन के सरकारी जमीन पर बनाई गई थी। नगर निगम ने पहले भी हटाने के लिए नोटिस दिया था। सरकारी जमीन को सुंदर बाने और विकास के लिए खाली कराना जरूरी था।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!