Haryana News: हरियाणा में पंचायतों की जमीन पर बनेगें भूमि बैंक, प्रत्येक जिले मे इतने एकड़ विकसित होंगे ऑक्सीजन पार्क

Haryana News:  हरियाणा में बढ़ते तापमान और पर्यावरण बचाने के लिए सरकार बड़ी योजना तैयार कर रही है। प्रदेश सरकार ने कई योजनाओं का प्लान बनाया है। इसके लिए जल्द ही वन विभाग पंचायतों की जमीन कलेक्टर रेट (collector rate)पर खरीदकर वहां भूमि बैंक (land bank)बनाए जाएंगे। साथ ही पेड़-पौधों को बचाने पर दिया जाएगा। हरियाणा के पर्यावरण, वन और वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने इसके लिए बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।Haryana News

इस बैठक में साल 2025-26 के लिए प्रस्तावित्त और भविष्य में होने वाले पौधरोपण के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में प्रत्येक जिले में मंत्री ने 5 से 100 एकड़ तक क्षेत्रों को चिन्हित करके ऑक्सीजन पार्क(Oxygen Park) के रूप में विकसित करने को कहा गया। मंत्री ने इन क्षेत्रों में फलदार, फूलदार और पत्तेदार पेड़ लगाने की योजना तैयार करने के आदेश दिए हैं। इस बैठक में कहा गया है कि नीम, बड़ जैसे पेड़ अधिक लगाए जाएं, जिससे अर्बन और रूरल एरिया में ऑक्सीजन क्षेत्र और पार्क विकसित किए जा सकें।Haryana News

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button