Haryana News: हरियाणा से दिल्ली का मेट्रो सफर होगा आसान, इस रूट पर 14 स्टेशन बनाए जाएंगे

 Haryana News: हरियाणा से दिल्ली और दिल्ली से हरियाणा सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा में मेट्रो नेटवर्क का और भी ज्यादा विस्तार होने जा रहा है।

गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड ने गुरुग्राम में नई मेट्रो लाइन के पहले चरण का काम शुरु करने का ऐलान कर दिया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही माना जा रहा है कि इसका निर्माण कार्य़ भी तेजी से शुरू हो जाएगा।Haryana News

यह वायडक्टर पूरी रह एलिवेटेड होगा यानी Metro Line सड़क से ऊपर गुजरेगी। इससे सड़क पर ट्रैफिक प्रभावित नहीं होगा और मेट्रो यात्री आराम से तेज और सुरक्षित सफर कर सकेंगे।

इस रूट पर 14 स्टेशन बनाए जाएंगे
इस प्रोजेक्ट के तहत Hooda City सेंटर से लेकर सेक्टर-9 तक कुल 15.2km लंबा वायडक्ट बनाया जाएगा। इसके साथ ही इस मार्ग पर कुल 14 एलिवेटेड स्टेशन भी विकसित किए जाएंगे।Haryana News

वहीं यह नई मेट्रो सेक्टर 9, सेक्टर 10, सेक्टर 33, सेक्टर 37, सेक्टर 45, सेक्टर 46 (साइबर पार्क), सेक्टर 47, सुभाष चौक,सेक्टर 48, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार 6, बसई इन सब स्टेशनों पर रुकेगी।Haryana News

मई में शुरू हो सकता है काम
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के अनुसार अप्रैल को टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद टेंडर खोलकर सफर बोलीदाता को निर्माण कार्य सौंप दिया जाएगा। इस नई मेट्रो लाइन बिछाने से जहां गुरुग्राम काम करने जाने वाले लोगों को दिल्ली आने जाने में आसानी होगी। वहीं यह नई मेट्रो लाइन हरियाणा के कुछ और इलाकों को भी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और इससे व्यवसायिक क्षेत्र में बढ़ोत्तरी की संभावना है।Haryana News

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button