Haryana News: हरियाणा का जवान जम्मू-कश्मीर में शहीद, 2017 में सेना में हुए थे भर्ती
Haryana News: हरियाणा के कैथल का जवान देश की रक्षा करते हुए जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गया। शहीद का पार्थिव देह पुंडरी के करोड़ा गांव में पहुंच गया है।

Haryana News: हरियाणा के कैथल का जवान देश की रक्षा करते हुए जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गया। शहीद का पार्थिव देह पुंडरी के करोड़ा गांव में पहुंच गया है। आज राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
गुरमीत 2017 में सेना में भर्ती हुए थे। जम्मू कश्मीर में वह 20वीं बटालियन ग्रेनेडियहर रेजिमेंट में तैनात थे। अभी तक गुरमीत की शादी नहीं हुई थी। गुरमीत के परिवार में माता-पिता के अलावा एक बड़ा भाई है।
भाई बोला- हमें शहादत पर गर्व
गुरमीत के भाई कुलदीप ने कहा कि मंगलवार को हमें भाई की शहादत की सूचना मिली। जम्मू-कश्मीर में भाई का पोस्टमार्टम हुआ। बुधवार को कैथल के अस्पताल लाया गया।
भाई की शहादत पर उन्हें गर्व है। भारत माता ने आज अपना एक वीर सपूत खोया है। उन्होंने देश के युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया है।