Haryana News: हरियाणा में प्राइवेट स्कूलों पर सख्त हुई सैनी सरकार, जारी किए 6 निर्देश, शिकायत मिलने पर तुरंत होगी कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा की सैनी सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ही प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर सख्ती दिखाई। जिसमें प्राइवेट स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है और उन्हें 6 अहम निर्देश दिए गए है।

प्राइवेट स्कूल अभिभावकों पर महंगी किताबें खरीदने का दवाब न बनाएं। सभी स्कूलों में एनसीईआरटी और सीबीएसई की किताबें ही अनिवार्य करें।
प्रदेश के सभी स्कूल में हर बार स्कूल की यूनिफॉर्म में बदलाव न किया जाए, यह अनुचित व्यापारिक गतिविधि है।
बच्चों के अभिभावकों को एक निश्चित दुकान से हर साल नई किताबें खरीदने के लिए मजबूर न करें बल्कि पुरानी किताबों को ही बढ़ावा दें।
स्कूल में ही पानी की व्यवस्था की जाएं। बच्चों को घर से पानी की बोतल लाने के लिए मजबूर न करें।
बच्चों के बस्ते के वजन के लिए तय मानकों का ही ध्यान रखें। छोटे बच्चों का बस्ता डेढ़ किलो से ज्यादा भारी नहीं होना चाहिए।
स्कूल एक गैर-लाभकारी संस्था होते हैं, इन्हें व्यवसाय का केंद्र न बनाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन किया तो कार्रवाई होगी

इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को अपना नंबर जारी करने के भी आदेश दिए है। अगर कोई स्कूल अपनी मनमानी करता हैं तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभिभिवाक फोन कर जिला शिक्षा अधिकारियों से शिकायत कर सकते हैं।
 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button