Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! गेहूं की फसल को लेकर आया ये बड़ा अपडेट

Haryana News:   रबी सीजन में इस समय प्रदेश की सभी अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर पीला सोना कहे जाने वाले गेहूं की आवक जोरों पर है। खास बात यह है कि इस फसल की खरीद भी कमोबेश उसी गति से चल रही है, जिस गति से किसान अपनी उपज मंडियों व खरीद केंद्रों पर लेकर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस संबंध में हरियाणा के सभी जिला अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि मंडियों, खरीद केंद्रों व उपमंडियों में अपनी उपज बेचने आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।Haryana News

इन सभी स्थानों पर न केवल उचित व्यवस्था की जाए, बल्कि उठान व खरीद के मामले में भी कोई ढिलाई न बरती जाए। तो हकीकत यह है कि इस बार गेहूं का उत्पादन पहले से ज्यादा होने से जहां किसान खुश हैं, वहीं सरकार द्वारा की गई तत्पर खरीद से भी किसान संतुष्ट हैं।Haryana News

जिला अधिकारी लगातार मंडियों और खरीद केंद्रों का दौरा कर जायजा ले रहे हैं और खरीद कार्य में लगी एजेंसियों के संपर्क में भी हैं, ताकि किसानों की उपज की खरीद प्रक्रिया सही समय पर तेज गति से जारी रहे और उठान व्यवस्था भी सुचारू रहे। सरकार ने उठान सही तरीके से होने के कारण उपज लेकर आने वाले अन्य किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए भी सख्त निर्देश जारी किए हैं।

एक और खास बात यह है कि खरीद के तुरंत बाद किसानों के खातों में उनकी उपज की राशि जमा हो रही है। अब तक प्रदेश भर में 31.52 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है और 1400 करोड़ रुपये की राशि भी किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। सरकार द्वारा की गई इस व्यवस्था से किसानों के चेहरे भी खुश नजर आ रहे हैं।Haryana News

पिछले साल के मुकाबले अब तक खरीद दोगुनी हो चुकी है। गौरतलब है कि कृषि की दृष्टि से मार्च-अप्रैल माह में किसान सरसों और गेहूं की अपनी उपज की कटाई के बाद उसे बेचने के लिए मंडियों, उपमंडियों और खरीद केंद्रों पर लाते हैं।

इस बार मौसम सही रहा और यही कारण है कि गेहूं का उत्पादन पहले से कहीं अधिक हुआ है। खास बात यह है कि इन सभी खरीद स्थलों पर गेहूं की आवक पिछले साल से भी अधिक रही है।

इसलिए इस अवधि तक उठान और खरीद भी पिछले साल के मुकाबले करीब दोगुनी हुई है। एक अप्रैल से अब तक प्रदेश भर में कुल 31.52 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें से 8.59 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। इसके अलावा अब तक 2 लाख से अधिक किसानों से गेहूं की खरीद की जा चुकी है और 1400 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है।

पिछले साल 16 अप्रैल तक प्रदेश के सभी खरीद स्थलों से 18.24 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी। रबी विपणन सीजन 2025-26 के दौरान प्रदेश में सरसों की खरीद 15 मार्च से शुरू की गई है। रबी सीजन के दौरान हरियाणा में सरसों की खरीद का कार्य दो खरीद एजेंसियों हैफेड और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा किया जा रहा है।

सरसों उत्पादक किसानों के खातों में 1843 करोड़ रुपये जमा

खास बात यह है कि चालू सीजन के चलते राज्य सरकार ने खरीद और उठान के साथ-साथ भुगतान पर भी ध्यान केंद्रित किया है। हरियाणा में सरकार द्वारा स्थापित कुल 114 अनाज मंडियों, 83 उप-मंडियों और 220 खरीद केंद्रों पर खरीद, उठान और भुगतान की व्यवस्था को सुचारू किया गया है। इन खरीद केंद्रों पर जहां गेहूं की खरीद की जा रही है, वहीं सरसों उत्पादक भी अपनी उपज लेकर यहां पहुंच रहे हैं और उनकी उपज भी खरीदी जा रही है।

इस वर्ष 16 अप्रैल तक राज्य में खरीद एजेंसियों द्वारा 4.93 लाख मीट्रिक टन सरसों की खरीद की जा चुकी है। इसमें 3.40 लाख मीट्रिक टन सरसों का उठान हो चुका है। राज्य सरकार द्वारा अब तक 1 लाख 71 हजार किसानों से सरसों की खरीद की जा चुकी है और 1843 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button