Haryana News: हरियाणा सरकार की कार्रवाई, हिसार के डिप्टी CMO को किया सस्पेंड

Haryana News: हरियाणा में कन्या भ्रूण हत्या के स्टिंग में हिसार के Deputy CMO पर गाज गिरी है। सरकार ने डिप्टी CMO डॉ. प्रभु दयाल को सस्पेंड कर दिया है। हेल्थ डिपार्टमेंट के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की ओर से आदेश के मुताबिक डॉ. प्रभु नलिलंबन पीरियड के दौरान वह भिवानी में तैनात रहेंगे। हरियाणा सरकार ने एक निजी चैनल के कन्या भ्रूण हत्या पर किए गए स्टिंग ऑपरेशन पर संज्ञान लेते हुए हिसार के डिप्टी सिविल सर्जन /नोडल अधिकारी (PNDT) डॉ. प्रभु दयाल को तत्काल सस्पेंड कर किया है।

कन्या भ्रूण हत्या करवाने के मामले में संलिप्त
डॉ. प्रभु दयाल हिसार के गंगवा गांव के निवासी है। डॉ. प्रभु दयाल हिसार में PNDT के नोडल ऑफिसर का चार्ज संभाले हुए थे। चैनल ने स्टिंग के माध्यम से बताया था कि हिसार सिविल अस्पताल के कर्मचारी कन्या भ्रूण हत्या करवाने के मामलों में संलिप्त है। इसका एक वीडियो भी जारी किया गया था।

 

Haryana

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button