Haryana News : हरियाणा सरकार ने सरकारी छुट्टी की तारीख में किया बदलाव ! सरकारी तफ्तर, बैंक सब रहेंगे बंद

Haryana News : हरियाणा सरकार ने घोषित छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है । पहले ये अवकाश 27 मई घोषित था लेकिन सोमवार शाम को जारी किए गए नए आदेशों के मुताबिक अब हरियाणा में 27 मई की बजाय 28 मई को सरकारी छुट्टी का एलान किया गया है ।

आदेश के अनुसार, मानव संसाधन विभाग (HR Department) द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि राज्य के सभी सरकारी विभाग, बोर्ड, निगम, विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल और अन्य राज्य संचालित कार्यालय 28 मई 2026 को पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। इस दिन कोई सरकारी कामकाज नहीं होगा। Haryana News

आदेश के मुताबिक, सरकार ने यह भी साफ किया है कि यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 25 के अंतर्गत घोषित किया गया है । हरियाणा सरकार द्वारा साल के शुरुआत में जारी किए गए राजपत्रित अवकाश कैलेंडर के अनुसार 27 मई को ईद की छुट्टी का एलान किया गया था लेकिन देश में 28 मई को ईद मनाई जाएगी इसीलिए सरकार ने इस तारीख में बदलाव किया है ।

Haryana News Holiday LIst

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button