Haryana News: हरियाणा के इन लोगों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी मुफ्त प्लॉट

 Haryana News: हरियाणा के सोनीपत वालों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम की ओर से रिसेटलमेंट एंड रिहैबिलिटेशन योजना के तहत पात्र किसानों से आवेदन मांगे हैं। इस स्कीम का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलेगा जिनकी जमीन औद्योगिक प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहित हुई है।Haryana News

इन शर्तों को पूरा करने वाले किसान अप्लाई कर सकेंगे। पहली शर्त ये है कि किसानों की कुल भूमि का 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा हिस्सा अधिग्रहित किया गया है। दूसरी यह कि कम से कम 1 एकड़ जमीन अधिग्रहित होना जरूरी है। अगर कोई किसान इन दोनों में से एक भी शर्त पूरी करता है तो उसे पात्र माना जाएगा।Haryana News

यह स्कीम उन 10 किसानों के गांवों के लिए लागू की गई है, जिनकी जमीन खरखौदा में HSIIDC की IMT प्रोजेक्ट्स के लिए अधिग्रहित की गई थी। पात्र किसानों को योजना के अंतर्गत पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन का लाभ मिलेगा जिसमें आर्थिक सहायता, भूखंड आवंटन या अन्य सुविधाएं शामिल हो सकती है।Haryana News

नगर निगम ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने Documents के साथ निर्धारित प्रारूप में जल्द से जल्द कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कराएं। आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल है। वहीं जरूरी Document की लिस्ट निगम कार्यालय के बाहर से प्राप्त कर सकते हैं। दस्तावेजों के साथ विहित प्रपत्र पर किसान आवेदन कर सकते हैं।Haryana News

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button