Haryana News: नूंह से अलवर से तक बनेगा फोरलेन हाइवे, 50 गांवों की आबादी को मिलेगी राहत

Haryana News: हरियाणा के नूंह वासियों केलिए अच्छी खबर सामने आई है। नूंह-अलवर हाईवे को फोरलेन बाने की तैयारियां शुरु हो चुकी है।

Haryana News: हरियाणा के नूंह वासियों केलिए अच्छी खबर सामने आई है। नूंह-अलवर हाईवे को फोरलेन बाने की तैयारियां शुरु हो चुकी है। सितंबर महीने से इसका निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। इसको लेकर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है।

440 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत

नूंह- अलवर नेशनल हाईवे को फोरलेन बनाने कार्य दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में हाईवे को 4 लेन बनाया जाएगा। इसके बाद नूंह से मालब और गांव भादस में प्रस्तावित बईपास का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। सरकार ने इस परियोजना के लिए 440 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

इनमें से 310 करोड़ रूपये फोरलेन बनाने पर खर्च किए जाएंगे। जबकि 130 करोड़ रुपये बाईपास के निर्माण में खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी के अनुसार फिलहाल पहले चरण के निर्माण कार्य के लिए टेंडर लगाया गया है दूसरे चरण के लिए बाद में टेंडर लगाया जाएगा। वर्तमान में नूंह -अलवर हाईवे टू-लेन का है और लंबे समय से इसे फोरलेन बाने की मांग चल रहीथी जो अब पूरी होगी।

 

 

 

 

 

 

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!