Gurugram News

Gurugram News: थैंक यू! नायब सिंह सैनी जी, दिव्यांग परीक्षार्थियों ने सरकार की सुविधाओं को सराहा

Gurugram News: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप सी के पदों के लिए शनिवार और रविवार को आयोजित की गई सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी)को लेकर गुरुग्राम जिला में प्रशासन के पुख्ता प्रबंध रहें।

Advertisement
Advertisement
Gurugram News: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ग्रुप सी के पदों के लिए शनिवार और रविवार को आयोजित की गई सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी)को लेकर गुरुग्राम जिला में प्रशासन के पुख्ता प्रबंध रहें। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा में बैठने वाले दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। सभी 145 परीक्षा केंद्रों पर व्हील चेयर व अन्य इंतजामों के साथ-साथ घर से पिक एंड ड्रॉप की सुविधा तक दिव्यांग परीक्षार्थियों को उपलब्ध करवाई गई। जिला में शनिवार और रविवार को 100 से अधिक दिव्यांग परीक्षार्थियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। परीक्षा के लिए बेहतर इंतजामों को लेकर दिव्यांग परीक्षार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार भी जताया।
घर से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की चिंता खत्म
गांव बपास से सेक्टर 43 परीक्षा देने पहुंचे संजय कुमार ने घर से पिक एंड ड्रॉप की सुविधा मिलने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से जब उनके पास घर से परीक्षा केंद्र और परीक्षा केंद्र से वापस घर तक पहुंचाने के लिए फोन आया तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जब परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड किया गया तो उस समय इस बात की चिंता जरुर थी कि घर से पहले निकला जाए ताकि परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय तक पहुंचा जा सके। जिला प्रशासन और हरियाणा सरकार की इस सुविधा से उनकी परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की सारी चिंता खत्म हो गई।
टाइम पर पहुंच कर इत्मीनान से दिया इम्तिहान
गांव लोकरा के निकित को भी घर से पिक एंड ड्रॉप की सुविधा मिली थी। यह सुविधा मिलने से निकित इत्मीनान से अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचे। उन्होंने हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि इस सुविधा से सभी दिव्यांग परीक्षार्थियों को लाभ पहुंचा है। परीक्षा केंद्र के भीतर भी उनका विशेष ध्यान रखा गया। जिसके चलते उन्होंने इत्मीनान से अपना इम्तिहान खत्म किया।
बहुत अच्छी सुविधा मिले, अच्छे से दिया एग्जाम
गुरुग्राम के लक्ष्मण विहार निवासी सौरव कुमार ने भी घर से मिली पिक एंड ड्रॉप की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह उन्हें घर से ही परीक्षा केंद्र तक ले जाया गया। यह एक अच्छी सुविधा थी। जिसके चलते उन्होंने अच्छे से अपना एग्जाम दिया।
परीक्षा केंद्र में नहीं हुई कोई असुविधा, आराम से दिया पेपर
पटौदी से सेक्टर 43 परीक्षा देने पहुंची अनु कुमारी को परीक्षा केंद्र पर पहुंचते ही व्हील चेयर मिल गई। उन्हें आराम से परीक्षा केंद्र से भीतर कक्ष तक ले जाया गया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्र के भीतर अच्छे इंतजाम किए गए थे। उन्होंने आराम से अपनी परीक्षा दी। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर दिव्यांगजन परीक्षार्थियों के लिए व्हील चेयर व प्राथमिकता से परीक्षा कक्ष तक पहुंचाने की सुविधा दी गई थी।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9, News 24, MH 1 News, Total TV Janta TV) में बतौर स्टेट हेड /ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी के साथ गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। मनु मेहता मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!