Haryana News: पिता ने की अपनी 26 वर्षीय बेटी की हत्या, पशु छप्पर के नीचे 13 दिन बाद दबा मिला शव, जानें हत्या की वजह

Haryana News: हरियाणा के गांव काताखेड़ी में एक पिता ने अपनी चलने में असमर्थ विवाहित बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को घर के अंदर छत के नीचे दबा दिया। घटना का पता करीब 14 दिन बाद तब चला जब मृतका के चचेरे भाई ने घर आकर अपनी बहन को न देखने का शक जताया।
पुलिस ने आरोपी पिता को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी जीत सिंह गांव काताखेड़ी में ठेके पर सफाईकर्मी है।
उसकी 26 वर्षीय बेटी छनो देवी की शादी रतिया क्षेत्र के गांव मढ़ में हुई थी, लेकिन पांच वर्ष पूर्व पति ने उसे छोड़ दिया था। छनो देवी नश ब्लाक होने के चलते लंबे समय से बीमार चल रही थी और चल-फिर भी नहीं सकती थी।
उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि छोटी बहन की शादी इसी महीने 2 जून को हुई थी। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने 13 जून की सुबह अपनी बड़ी बेटी छनो देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को घर के अंदर पशुशाला के नीचे दबा दिया। किसी को भनक तक नहीं लगी।
पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना का खुलासा तब हुआ जब उसका भतीजा मंजीत सिंह घर आया और छनो देवी के बारे में पूछताछ करने लगा। शक तब और गहरा हो गया जब पड़ोसियों ने भी बताया कि वह कई दिनों से नहीं दिखी है। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
घटना का खुलासा तब हुआ जब उसका भतीजा मंजीत सिंह घर आया और छनो देवी के बारे में पूछताछ करने लगा। शक तब और गहरा हो गया जब पड़ोसियों ने भी बताया कि वह कई दिनों से नहीं दिखी है। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस प्रशासन और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब हत्या के पीछे के कारणों की जांच के लिए उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।