Haryana News : गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों में अमीरों का पड़ोसी बनने का मौका, मात्र 10 हज़ार रुपए में कराएं फ्लैट की बुकिंग, लिस्ट जारी

Haryana News : हरियाणा में अपने घर का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है । हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत EWS Flats के लिए बुकिंग ऑपन कर दी है लेकिन इन फ्लैट्स की बुकिंग केवल वही लोग करा सकते हैं जिनकी जांच के बाद लिस्ट में नाम शामिल किया गया है । EWS कैटेगरी के तहत इन फ्लैट्स की बुकिंग केवल 10 हज़ार रुपए देकर कराई जा सकती है ।

अमीरों का पड़ोसी बनने का मौका

हरियाणा के बड़े शहरों में अपना आशियाना पाने का सपना देखने वालों के सपने अब हरियाणा सरकार पूरा कर रही है । हरियाणा सरकार ने 29 जनवरी से इन फ्लैट्स की बुकिंग ओपन कर दी है । हरियाणा के बड़े शहर जैसे कि गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पानीपत और रोहतक में जहां घर लेना किसी सपने से कम नहीं है अब सरकार गरीबों का वहां फ्लैट बनाकर दे रही है । जिससे गरीब लोग भी अमीरों के पड़ोसी बन सकते हैं ।

कैसे करें बुकिंग ?

हरियाणा सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत फिजिकल वैरिफिकेशन के बाद जो लोग इन आवेदन के लिए पात्र पाए गए हैं उनके लिए इन शहरों में सस्ते में अपने फ्लैट्स खरीदने का मौका है । जानकारी के मुताबिक जिन लोगों ने EWS कैटेगरी के तहत इन फ्लैट्स के लिए आवेदन किया था उनकी फिजिकल वैरिफिकेशन के बाद जांच पूरी की जा चुकी है और पात्र लोगों की लिस्ट तैयार कर ली है ।

अब पात्र लोगों को हरियाणा सरकार की https://hfa.haryana.gov.in वेबसाइट पर लॉग इन करना है और नवीनतम समाचार के सेक्शन में जाकर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना है । जिसके बाद सभी शहरों की अलग अलग लिस्ट दिखाई देगी । उसमें से अपने शहर के कॉलम में जाकर आवेदक अपना नाम लिस्ट में चैक कर सकते हैं । अगर लिस्ट में आपका नाम है तो आप मात्र 10 हज़ार रुपए में EWS Flats बुक करा सकते हैं ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!