Haryana News

Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के चचेरे भाई की मौत, सड़क हादसे में गई जान

Advertisement
Advertisement

Haryana News: हरियाणा के चरखी दादरी से बड़ी खबर आ रही है। यहां शुक्रवार रात को एक स्टेट लेवल के पहलवान की मौत हो गई। पहलवान की पहचान नवदीप फोगाट के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि नवदीप फोगाट को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जब उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि पहलवान नवदीप फोगाट को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह पैदल ही अपने घर लौट रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने उस वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

खबरों की मानें, तो नवदीप फोगाट करीब एक महीने पहले ही एक बेटी का बाप बना था। यह उसकी पहली संतान है।

नवदीप फोगाट बलाली गांव का रहने वाला था। यह गांव कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट का है। इसके अलावा रेसलर गीता और बबीता फोगाट भी इसी गांव की रहने वाली हैं।

बताया जा रहा है कि नवदीप फोगाट इन पहलवानों का चचेरा भाई है। नवदीप के पिता का नाम रतन फोगाट हैं, जो गीता फोगाट के सगे चाचा बताए जा रहे हैं।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!