Haryana News: हरियाणा में सीएम सैनी ने किया बड़ा ऐलान, बेटियां पैदा होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर को मिलेंगे इतने रुपये

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अम्बाला सिटी की नई अनाज मंडी में राज्य स्तरीय तीज उत्सव के मौके पर लाडो सखी योजना और डिजिटल लर्निंग इकोसिस्टम की शुरुआत की है।
मुख्यमंत्री ने अम्बाला सिटी के लिए 73 करोड़ से बनी 9 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इसके साथ ही प्रदेश के 131 महिला केंद्रों को भी समर्पित किया। इनमें महिलाएं भजन, गीत और नृत्य कर सकेंगी। तीज महोत्सव में करीब 10 हजार बहनों को कोथली भी भेंट की गई। महिलाओं के लिए झूलों की व्यवस्था की गई थी।
Also Read
वहीं सीएम नायब सैनी ने बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान को गति देने के लिए लाडो सखी योजना की शुरुआत की।
इस योजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर और एएनएम बहनें गर्भवती महिलाओं की देखभाल करेंगी। बेटी के जन्म पर लाडो सखी को एक हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
