Haryana News: हरियाणा में कारोबारी ने किया अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर, होटल में बुलाकर घोंटा गला, सामने आई ये वजह

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में 10 साल से रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी है। आरोपी ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए होटल में बुलाया था और फिर होटल के कमरे में उसकी जान ले ली। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। 

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में 10 साल से रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी है। आरोपी ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए होटल में बुलाया था और फिर होटल के कमरे में उसकी जान ले ली। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी दीपक को अरेस्ट कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला 25 जुलाई का है। यहां सेक्टर-31 थाना क्षेत्र के आईपी कालोनी स्थित एक होटल के कमरे में शिब्बा (33)  का शव मिला था। वह दिल्ली के बदरपुर की रहने वाली थी और एक प्राइवेट बैंक में इंश्योरेंस एडवाइजर के तौर पर काम कर रही थी।

खबरों की मानें, तो होटल के स्टाफ ने पुलिस को बताया था कि 24 जुलाई को शिब्बा एक युवक के साथ होटल में आई हुई थी। गुरुवार शाम वह युवक होटल छोड़कर चला गया था। जब शुक्रवार को दोपहर तक कमरे से कोई जानकारी नहीं मिली तो होटल के कर्मचारियों को शक हुआ। इसके बाद होटल स्टाफ ने दरवाजा खोलकर देखा तो शिब्बा का शव बेड पर पड़ा हुआ था। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर फरार युवक की तलाश शुरू कर दी।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है और उसने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

क्या बोला आरोपी

खबरों की मानें, तो आरोपी का कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड उसपर जबरन शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी बात से परेशान होकर उसने शिब्बा की हत्या कर दी। आरोपी ने यहां तक भी कहा कि शिब्बा मुस्लिम धर्म की थी। इसलिए वह इस रिश्ते को शादी में नहीं बदलना चाहता था। लेकिन, इसके बाद भी वह उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी।

दो दिन की रिमांड पर लिया आरोपी

खबरों की मानें, तो पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अभी भी आरोपी से  गहनता से पूछताछ जारी है। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस वारदात में आरोपी के साथ और कौन शामिल था।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!