Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस जिले में लगा दी सौगातों की झड़ी, अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम व 200 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की घोषणा
Palwal News: हरियाणा के पलवल जिलावासियों में खुशी की लहर दौड़ी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यहाँ सौगातों की झड़ियाँ लगा दी है। सौगातें जान सभी हरियाणा वाले खुशी से झूम जाएंगे।

Haryana News: हरियाणा के पलवल जिलावासियों में खुशी की लहर दौड़ी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यहाँ सौगातों की झड़ियाँ लगा दी है। सौगातें जान सभी हरियाणा वाले खुशी से झूम जाएंगे।
पलवल में हुई सौगातों की बारिश

सैनी साहब ने पलवल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाने को हरी झंडी दिखा दी है। पलवल की अनाज मंडी में आयोजित धन्यवाद रैली में सैनी जी का यह ऐलान सुन सीटियों की झड़ियाँ लग गई। खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम द्वारा इस रैली का आयोजन किया गया।
55 लाख रुपये इस काम पर होंगे खर्च

इसके साथ ही पलवल के इनडोर स्टेडियम को 55 लाख रुपये की लागत से साउंडप्रूफ बनाया जाएगा। पलवल में ट्रांसपोर्ट नगर का बुनियादी ढांचा बनाया जाएगा। उन्होंने पार्किंग, ड्रेनेज व बरसात, जलापूर्ति आदि की व्यवस्था करने के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत करने की घोषणा की।
152 किलोमीटर की 75 सड़कों की मरम्मत की जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पलवल विधानसभा क्षेत्र की 152 किलोमीटर की 75 सड़कों की मरम्मत की जाएगी। उन्होंने 37.5 किलोमीटर की आठ सड़कों की मरम्मत के लिए 37 करोड़ 57 लाख रुपये तथा 54.5 किलोमीटर की 26 सड़कों के उन्नयन के लिए 40 करोड़ 18 लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस काम के लिए 13 करोड़ रुपये देने की घोषणा
उन्होंने कहा कि जनौली नहर की रीमॉडलिंग के लिए 50 लाख रुपये तथा पांच गांवों के लिए पुल बनाने के लिए 13 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 40 करोड़ 39 लाख रुपये की सात परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।
चार परियोजनाओं का शिलान्यास
इनमें 15 करोड़ 68 लाख रुपये की तीन परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 24 करोड़ 71 लाख रुपये की चार परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इनमें दो हजार ईवीएम यूनिट की क्षमता वाले वेयरहाउस का उद्घाटन, घुघेरा गांव में खेल स्टेडियम, हथीन में लोक निर्माण विश्राम गृह तथा पलवल नगर परिषद में गली व ड्रेनेज सिस्टम निर्माण कार्य, राजपुर व दोस्तपुर गांव में यमुना से कृषि भूमि पर आने वाले जलभराव को रोकने के लिए पत्थर बिछाने का कार्य, शेखपुर से नंगला जकोपुर रोड को चौड़ा करना, जिला परिषद के अधीन सड़क का शिलान्यास शामिल है।
बल्लभगढ़ से होडल सीमा तक आगरा नहर पटरी से पक्की सड़क
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बल्लभगढ़ से होडल सीमा तक आगरा नहर पटरी से पक्की सड़क बनाने की मांग की है। खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर भी इस सड़क के निर्माण को मंजूरी देने के लिए आगे आए। खेल राज्य मंत्री ने पलवल में आईएमटी बनाने और बागपुर यमुनापार गांव को खंड घोषित करने की मांग की।
दो नए स्कूल खोले जाएंगे
मुख्यमंत्री ने पलवल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये की अलग से राशि देने की भी घोषणा की। दो बिजलीघर बनाए जाएंगे पलवल को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुस्तफाबाद में भूमि की उपलब्धता पर 66 केवी बिजलीघर तथा पलवल रेलवे लाइन के पार क्षेत्र में 220 केवी बिजलीघर का निर्माण किया जाएगा। पलवल शहर में भूमि की उपलब्धता पर लड़के व लड़कियों के लिए दो अलग-अलग स्कूल खोले जाएंगे।
शहर के अंदर जाम की समस्या खत्म
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलवल शहर से अनाज मंडी को शहर के बाहरी इलाके में स्थानांतरित करने को भी मंजूरी दी। इससे शहर के अंदर जाम की समस्या खत्म होगी। वहीं, यहां जाम की समस्या बनी हुई है।
10 तक कॉलोनियों में कच्ची गलियों को पक्का किया जाएगा
पलवल शहर में पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा। इस संबंध में गठित समिति को बरौली को उपतहसील बनाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। वार्ड नंबर एक से 10 तक कॉलोनियों में कच्ची गलियों को पक्का किया जाएगा। उन्होंने पलवल विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सामुदायिक केंद्रों के लिए पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की।










