Haryana News: हरियाणा में CET रजिस्ट्रेशन पोर्टल आधी रात से खुला, HSSC चेयरमैन ने दी जानकारी
Haryana News: हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छीखबर है। हरियाणा में 3 साल बाद सीईटी 2025 के लिए आधी रात को वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल HSSC ने खोल दिया है।

Haryana News: हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छीखबर है। हरियाणा में 3 साल बाद सीईटी 2025 के लिए आधी रात को वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल HSSC ने खोल दिया है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इसकी जानकारी दी है।
चेयरमैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है-
CET 2025 का रजिस्ट्रेशन पोर्टल अब लाइव है। बुधवार की रात 11.59 पर पोर्टल खुलने के बाद 2 घंटे में ही अभ्यर्थियों का उत्साह देखने को मिला। 8976 अभ्यर्थियों ने न सिर्फ पोर्टल पर विजिट किया बल्कि हजारों की संख्या में रजिस्ट्रेशन भी किया।
HSSC ने कहा कि गलत श्रेणी के सिलेक्शन या डॉक्यूमेंट अपलोड होने पर आवेदन रद्द माना जाएगा। इसी बीच युवाओं की मदद के लिए आयोग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है।
आयोग के चेयरमैन की सोशल मीडिया पोस्ट…

आयोग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की निगरानी में रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया होगी। आयोग ने CET को लेकर एक हेल्पलाइन नंबर 9063493990 जारी किया है। आयोग के चेयरमैन ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी लेने के लिए इस नंबर पर फोन कर सकते हैं।
बाहर के युवा भी कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन
इस बार लगभग 14 लाख युवाओं के सीईटी में हिस्सा लेने की संभावना है। इसमें हरियाणा के बाहर के युवा भी शामिल हो सकते हैं। लेकिन इन युवाओं को रिजर्वेशन का लाभ नहीं मिलेगा।