Haryana News: HKRN कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट, बड़े फैसले की अधिसूचना जारी
Haryana News: हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत काम कर रहे कर्मचारियों कि लिए काम की खबर सामने आई है।

Haryana News: हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत काम कर रहे कर्मचारियों कि लिए काम की खबर सामने आई है। उनकी जॉब सिक्योरिटी को लेकर अधिसूचना जारी की गई है। इसको लेकर कैबिनेट में मंजूरी दी गई थी।
नौकरी छोड़ने पर देना होगा 1 माह का नोटिस
इन कर्मचारियों को देश में कहीं भी काम करने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। जो अपॉइंटमेंट लेटर दिया जाएगा, उसमें लिखा जाएगा कि उसे भारत में कहीं भी उन्हें लगाया जा सकता है। वहीं कर्मचारियों का साल उनकी नियुक्ति की तारीख से माना जाएगा।

कहीं कर्मचारी सरप्लस है, तो वित्त विभाग की मंजूरी लेकर संबंधित विभाग को पद सृजित करना होगा या उसे दूसरे विभाग में एडजस्ट किया जा सकता है। कर्मचारी नौकरी छोड़ेगा तो उसे 1 महीने का नोटिस देना होगा। ऐसा नहीं किया तो 1 महीने की सैलरी देनी होगी। दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली तो सेवाएं समाप्त होंगी।










