Haryana News: हरियाणा के किसान भाईयों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने खाते में ट्रांसफर किए इतने रुपये
Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए राहत की खबर है। दरअसल, सैनी सरकार की ओर से किसानों की रबी सीजन में खराब हुई फसल का मुआवजा जारी कर दिया है।

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए राहत की खबर है। दरअसल, सैनी सरकार की ओर से किसानों की रबी सीजन में खराब हुई फसल का मुआवजा जारी कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 22,617 किसानों के लिए 52.14 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है। सीएम ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वेबसाइट का शुभारंभ भी किया है। खबरों की मानें, तो सीएम ने बताया कि प्रदेश में में सत्यापन के बाद लगभग 57,485 एकड़ भूमि मुआवजे के लिए पात्र पाई गई। उन्होंने कहा कि मूल्यांकन में राज्य के 15 जिले अम्बाला, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक और यमुनानगर को शामिल किया और प्रभावित दू किसानों को मुआवजा देने के लिए वित्तीय सा सहायता स्वीकृत की गई है।
मास्टर पोर्टल पर 26 सेवाएं ऑनलाइन सेवाएं
खबरों की मानें, तो मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग की स वेबसाइट पर अब विभाग से जुड़ी सेवाएं सिंगल विंडो पर रहेंगी। यह सरल पोर्टल पर मिल रही नागरिक सेवाओं के लिए मास्टर पोर्टल के रूप में कार्य करेगा। राजस्व विभाग की 26 नागरिक सेवाओं की उपलब्धता ऑनलाइन रहेगी।











