Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में बीईओ सस्पेंड, विभाग ने जारी किए आदेश

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जगाधरी के खंड शिक्षा अधिकारी करनैल सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके लिए संबंधित विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। Haryana News
जिसमें कहा गया है कि हरियाणा सिविल सेवा (दंड और अपील) नियम, 2016 के नियम 5 के प्रावधानों के अनुसार निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान वह हरियाणा राज्य पर लागू हरियाणा सिविल सेवा (सामान्य) नियम, 2016 के नियम 83 के तहत निर्वाह भत्ते के हकदार होंगे। Haryana News
निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला शिक्षा कार्यालय, यमुनानगर रहेगा और वे सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
