Haryana News: हरियाणा में नहीं चलेगी निजी स्कूलों की मनमानी, महंगी किताबे खरीदने पर पाबंदी

Haryana News: हरियाणा में निजी स्कूलों की फीस और किताबों के नाम पर चल रही अवैध वसूली के मुद्दे पर शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी निजी स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है।

हालांकि यह Advisory पुरानी है लेकिन इस बार Private पल्बिशर्स की महंगी किताबें खरीदने के दबाव न बनाने और स्कूलों में कक्षावार स्कूल बैग के वजन के नियम का पालन करने की हिदायत दी गई है।

सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है के एक Email ID और टेलीफोन नंबर भी जारी किया जाएगा ताकि अभिभावक अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। खुद भी स्कूलों का निरीक्षण कर यह पता करें कि कहीं भी नियमों का उल्लंघन तो नहीं हो रहा। कमियां मिलने पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी जल्द विभाग को सौंपनी होगी।

बता दें कि 3 दिन पहले ही सांसद Kumari Selja ने हरियाणा सरकार को इस मुद्दे पर संज्ञान लेने और निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि निजी स्कूल संचालक दोनों हाथों से अभिभावकों को सरेआम लूट रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि सरकार ने निजी स्कूलों को लूटने का ठेका दिया हुआ है।
अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य की खातिर चुप्पी साध जाते हैं।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button