Haryana News: जींद में 42 जोन के शराब ठेकों की हुई नीलामी, सरकार को मिला रिकॉर्ड राजस्व, कीमत जानकर नहीं रहेंगे होश ठिकाने

Jind News: पुनीत शर्मा ने बताया कि अब तक 42 जोनों के ठेकों की नीलामी हो चुकी है, जिसके लिए निर्धारित बुकिंग मूल्य 303 करोड़ 49 लाख 35 हजार 903 रुपये के सापेक्ष 322 करोड़ 72 लाख 10 हजार 485 रुपये लाइसेंस फीस प्राप्त हुई है। जिले में कुल 50 शराब ठेके जोन हैं। 31 मई को हुई पहली नीलामी में 34 जोन नीलाम हुए थे।

Haryana News: पुनीत शर्मा ने बताया कि अब तक 42 जोनों के ठेकों की नीलामी हो चुकी है, जिसके लिए निर्धारित बुकिंग मूल्य 303 करोड़ 49 लाख 35 हजार 903 रुपये के सापेक्ष 322 करोड़ 72 लाख 10 हजार 485 रुपये लाइसेंस फीस प्राप्त हुई है। जिले में कुल 50 शराब ठेके जोन हैं। 31 मई को हुई पहली नीलामी में 34 जोन नीलाम हुए थे।

शेष बचे ठेकों के लिए गुरुवार को दूसरी नीलामी हुई, जिसमें 8 और जोन बिक गए। उपायुक्त आबकारी एवं कराधान पुनीत शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त जिला आयुक्त विवेक आर्य की अध्यक्षता में दो वर्षीय आबकारी नीति 2025-27 के तहत ई-नीलामी की गई।

31 मई को हुई नीलामी से विभाग को 261 करोड़ 34 लाख 18 हजार 257 रुपये लाइसेंस फीस प्राप्त हुई। गुरुवार को 8 जोन के ठेकों के लिए बुकिंग मूल्य 57 करोड़ 66 लाख 90 हजार 906 रुपये रखा गया था, लेकिन ठेकेदारों की बोलियों से 61 करोड़ 37 लाख 92 हजार 228 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो 6.43% की वृद्धि दर्शाता है।

जींद जिले में आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा शराब ठेकों की दूसरी ऑनलाइन नीलामी सफलतापूर्वक आयोजित की गई। गुरुवार को हुई इस नीलामी में 8 जोन के शराब ठेके नीलाम किए गए। इससे पहले 31 मई को हुई पहली नीलामी में 34 जोन नीलाम हुए थे। जिले में कुल 50 जोन हैं, जिनमें से अब 42 जोन के ठेके बिक चुके हैं और केवल 8 जोन शेष हैं।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button