Haryana News: हरियाणा में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, आरोपी दीवार फांदकर उठा ले गया
Haryana News: हरियाणा के पानीपत शहर में एक कॉलोनी में 6 साल की बच्ची का किडनैप कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

Haryana News: हरियाणा के पानीपत शहर में एक कॉलोनी में 6 साल की बच्ची का किडनैप कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पड़ोसी दीवार फांदकर घर में घुस गया और मां के पास सो रही बच्ची को मुंह दबाकर पड़ोस के ही खंडहर के मकान में ले गया।
वहां बच्ची के साथ मारपीट और दरिंदगी की। बच्ची रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद माता-पिता ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घर के बाहर सोया हुआ था पिता
जानकारी के मुताबिक वारदार देर रात 12 बजे की है। एक थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में पिछले काफी समय से एक परिवार रहता है। जिसमें पति-पत्नी और तीन बच्चे हैं। परिवार रात को सोया हुआ था। घर के बाहर पिता सोया हुआ था। जबकी मां अपने बच्चों के साथ अंदर सोई हुई थी।
पड़ोसी देर रात घर की दीवार फांदकर घुसा। यहां दबे पैर मां की चारपाई तक गया और 6 साल की बच्चे को गोद में उठाया और वहां से उठा ले गया।
कमरे की कुंडी खोली, भनक तक नहीं लगने दी
इसके बाद उसने कमरे की कुंडी खोली, लेकिन किसी तो पता नहीं चला। वह बच्ची को मुंह दबाकर पड़ोस के खंडहर में ले गया और दरिंदगी की। इसके बाद वह वहां से भाग गया। बच्ची रोती हुई अर्धनग्न अवस्था में घर पहुंची और माता-पिता को बताया कि अंकल ने उसे पीटा और उसके साथ गलत काम किया है।