Haryana News: हरियाणा में पीरियड्स से परेशान होकर 18 साल की लड़की ने किया सुसाइड, पिता बोले….
Haryana News: हरियाणा के पानीपत जिले में एक लड़की ने मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्याओं से परेशान होकर सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि लड़की इस साल 18 साल की हुई थी और 14 जुलाई को ही उसका जन्मदिन मनाया गया था। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। .ग

Haryana News: हरियाणा के पानीपत जिले में एक लड़की ने मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्याओं से परेशान होकर सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि लड़की इस साल 18 साल की हुई थी और 14 जुलाई को ही उसका जन्मदिन मनाया गया था। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान अन्नू के रूप में हुई है। उसके पिता सुरेंद्र इलाके में मजदूरी का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि अन्नू उनके चार बच्चों में सबसे बड़ी लड़की थी। वह 12वीं पास कर चुकी थी और एक कंप्यूटर कोर्स और आईटीआई में दाखिला लिया था।

चाय देकर अंदर चली गई
बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन सुरेंद्र अपनी छोटी बेटी को दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए थे। जब वह शाम करीब साढ़े चार बजे घर लौटे, तो अन्नू ने उनके लिए चाय बनाई और फिर ऊपर वाले कमरे में चली गई थी। कुछ देर बाद जब वह ऊपर गए, तो उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा आधा खुला हुआ था। उन्हें शक हुआ और तो उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अन्नू पंखे से चुन्नी के सहारे लटकी हुई थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी।
पिता ने बताई आत्महत्या की वजह
खबरों की मानें, तो सुरेंद्र ने बताया कि अन्नू को पिछले लंबे समय से माहवारी से संबंधित शारीरिक दिक्कतें थीं और उसका इलाज भी चल रहा था। लेकिन,कोई सुधार नहीं हो रहा था। इसी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।










