Haryana News

Haryana New Oil Mills: हरियाणा के लिए इन जिलों में खुलेंगी नई ऑयल मिल्स, सरसों उत्पादक किसानों को मिलेगा लाभ

Advertisement
Advertisement

New Oil Mills: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि रेवाड़ी, नारनौल और कुरूक्षेत्र में ऑयल मिल्स खोली जाएगी, जिससे किसानों को बड़े स्तर पर फायदा पहुंचेगा।

सीएम ने कहा कि कुरूक्षेत्र में बड़ी ऑयल मिल और रेवाड़ी तथा नारनौल में एशिया की सबसे बड़ी ऑयल मिल लगाने की परियोजना तैयार की गई है। इस परियोजना को जल्द ही क्रियान्वित किया जाएगा।

Advertisement

लोगों के लिए पैदा होंगे रोजगार के अवसर

सीएम ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए। वहीं ऑयल मिल की घोषणा सरसों उत्पादक किसानों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है।

क्योंकि ऑयल मिल्स के खुल जाने से उन्हें अपनी फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी और अपने जिले में ही फसल का अच्छा- खासा भाव मिल जाएगा। ऑयल मिल्स खुलने से कई लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

MSP पर खरीदी जा रही किसानों की सभी फसलें

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र जिले के गांव समानी में ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित एक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे, जहां लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के लिए इक्कठा हुए थे।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां किसानों की सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदा जा रहा है।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!