Haryana New Flyover : हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया फ्लाईओवर ! 122 करोड़ रुपये का आएगा खर्च

 Haryana New Flyover: हरियाणा के करनाल शहर में अब यात्रियों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने के लिए एक नई फ्लाईओवर परियोजना की योजना बनाई गई है। इस परियोजना के लिए लगभग 122 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसकी कुल लंबाई लगभग 4 किलोमीटर होगी। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य शहर के मुख्य मार्गों पर यातायात को सरल बनाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

इस फ्लाईओवर का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा

पहला चरण: यह चरण राजकीय पुस्तकालय से शुरू होकर भगवान वाल्मीकि चौक, पुरानी सब्जी मंडी और मुगल कैनाल से होते हुए हरियाणा नर्सिंग होम तक फैला होगा। इस चरण में लगभग 3 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा।Haryana New Flyover

दूसरा चरण: इस चरण में भगवान वाल्मीकि चौक से ओल्ड जीटी रोड, कर्ण पार्क और डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक तक लगभग 1 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनेगा। इस चरण में भगवान वाल्मीकि चौक पर एक टी-पॉइंट भी विकसित किया जाएगा।

यातायात व्यवस्था में होगा सुधार
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HUDA) के अभियंता (एसई) धर्मवीर के अनुसार, फ्लाईओवर का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। मुख्य पिलर का निर्माण सेक्टर-14 के पास किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से करनाल शहर के निवासियों को यातायात की समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी और शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।Haryana New Flyover

इस फ्लाईओवर के निर्माण से करनाल में ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी आएगी, जिससे शहर के लोगों का यात्रा का समय कम होगा और ईंधन की बचत होगी। यह परियोजना सड़क सुरक्षा में भी योगदान देगी, क्योंकि ट्रैफिक की सही गति से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!