Haryana Monsoon Update: हरियाणा में इस बार समय से पहले जमकर बरसे इंद्र देव, आज भी इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानें…
Haryana Weather Update: मौसम विभाग और कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस साल मानसून उम्मीद से बेहतर रहेगा और सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।

Haryana Monsoon Update: हरियाणा में इस साल मानसून तय समय से पहले पहुंचा है और पूरे प्रदेश में भारी बारिश शुरू हो गई है। शुक्रवार को प्रदेश के सभी 22 जिलों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग और कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस साल मानसून उम्मीद से बेहतर रहेगा और सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
गुरुवार को प्रदेश के नौ जिलों में बारिश दर्ज की गई। इस बार मानसून पांच दिन पहले 23-24 जून को हरियाणा पहुंचा, जबकि सामान्य तौर पर मानसून 29 जून के आसपास आता है।
किसानों को होगा फायदा
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. चौधरी चरण सिंह; मदन खीचड़ का कहना है कि मानसून के जल्दी आने से इस बार खेतों को भरपूर पानी मिलने की संभावना है। इससे किसानों को फायदा होगा और खरीफ फसलों की पैदावार में बढ़ोतरी हो सकती है।
आज इन जिलों में होगी इतनी बारिश
पलवल, नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25-50% बारिश हो सकती है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक और भिवानी में 50-75% और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत में 75-100% बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार शाम से दिल्ली एनसीआर समेत फरीदाबाद में हल्की बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।