Haryana Metro News: हरियाणा की आम जनता जल्द कर सकेगी मेट्रो से सफर, कुल 6 हजार करोड़ रुपए होंगे खर्च

Haryana Metro News: केंद्र सरकार ने दिल्ली के लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने हरियाणा के कुंडली तक मेट्रो लाइन के निर्माण को मंजूरी दी थी। अब पीएम मोदी रविवार को इस मेट्रो लाइन के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। मेट्रो का काम करीब 4 साल में पूरा होगा। इस मेट्रो के निर्माण से इस इलाके में रहने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा। इस योजना में कुल 6,231 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।Haryana METRO
यह मेट्रो कॉरिडोर रिठाला से बवाना होते हुए नरेला तक जाएगा। रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर का विस्तार मौजूदा रेड लाइन के तौर पर किया जाना है। रिठाला से आगे यह रोहिणी के सेक्टर 25 से होते हुए सेक्टर 34 तक पहुंचेगा, जिसके बाद मेट्रो बवाना में प्रवेश करेगी और यहां से मेट्रो निकलकर नरेला होते हुए हरियाणा के कुंडली तक जाएगी।Haryana METRO
दिल्ली मेट्रो से हरियाणा राज्य में पहुंचने वाली यह चौथी मेट्रो लाइन होगी। क्योंकि इससे पहले मेट्रो लाइन गुरुग्राम, फरीदाबाद और बहादुरगढ़ तक भी पहुंच चुकी है। रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो कॉरिडोर में कुल 21 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। 26.5 किलोमीटर लंबी लाइन में कुल 21 स्टेशन होंगे। इसका निर्माण 4 साल में पूरा होगा। इस मेट्रो लाइन के बनने से नरेला, बवाना और अलीपुर जैसे इलाकों की कनेक्टिविटी दूसरी जगहों से बेहतर हो जाएगी।
दिल्ली में मेट्रो लाइन का विस्तार किया जा रहा है। इससे अलग-अलग इलाकों में रहने वाले लोगों को मदद मिल रही है। फेज 4 में कुल 6 कॉरिडोर बनाए जाने हैं, जिनमें से 3 पर काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा दो का शिलान्यास हो चुका है। रिठाला-नरेला-कुंडली कॉरिडोर पर भी जल्द काम शुरू होगा।Haryana METRO
यहां पढ़ें कौन-कौन से स्टेशन बनेंगे:-
नाथूपुर, कुंडली, नरेला सेक्टर-5, नरेला, नरेला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अनाज मंडी नरेला, भोरगढ़ गांव, डिपो स्टेशन, न्यू सनोथ, बवाना जेजे कॉलोनी, बवाना औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर: 1-2, बवाना औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर: 3-4, रोहिणी सेक्टर-34, रोहिणी सेक्टर-35, बरवाला, रोहिणी सेक्टर-36, रोहिणी सेक्टर-32, रोहिणी सेक्टर-31, रोहिणी सेक्टर-26, रोहिणी सेक्टर-25, रिठाला।