Haryana Mausam Update : गर्मी से मिलेगी छुट्टी ! अगले पांच दिन हरियाणा में मौसम होगा सुहाना, IMD का अलर्ट जारी !

Haryana Mausam Update : मार्च के महीने में सामान्य से अधिक चल रहे तापमान की वजह से अभी से ही लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है । लेकिन मौसम विभाग ने एक राहत भरा अलर्ट जारी किया है । मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन हरियाणा में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की वजह से मौसम ठंडा होगा और हरियाणा में पांच दिनों तक ठंडी ठंडी हवाओं के साथ साथ बारिश भी होगी ।
आज से होगा मौसम में बदलाव (Haryana Mausam Update)
हरियाणा मौसम विभाग (IMD Alert) ने अलर्ट जारी किया है कि 15 मार्च से हरियाणा के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की शुरुआत होगी । मार्च के महीने में तापमान पहले से ही सामान्य से ऊपर चल रहा है ऐसे में जल्द ही गर्मी से राहत मिलेगी । मौसम विभाग का अनुमान है इस दौरान 40-50 KMPH की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी ।
कुछ इलाकों में तो गरज चमक के साथ बारिश होगी । अलर्ट के अनुसार 15 मार्च से हरियाणा के आइसोलेटेड इलाकों में मौसम में बदलाव होगा और बारिश भी होगी । मौसम विभाग के अनुसार मौसम के इस बदलाव का असर सबसे ज्यादा पंचकुला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में होगा ।
इन इलाकों में 15-16 मार्च से ही गरज चमक के साथ बारिश होगी वहीं ये मौसम आने वाले पांच दिनों तक ऐसा ही रहेगा । अलर्ट के अनुसार 20 मार्च तक मौसम ऐसा ही खुशनुमा बना रहेगा । जिसकी वजह से हरियाणा में बढते तापमान से राहत मिलेगी ।
WEATHER WARNING AND RAINFALL MAP #PUNJAB #HARYANA DATED 13-03-26 pic.twitter.com/6DVTFmYx8f
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) March 13, 2026
पंजाब और चंडीगढ़ में भी होगा असर
मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की वजह से हरियाणा पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम में ये बदलाव देखने को मिलेगा । जिस तरह हरियाणा में पांच दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा इसी तरह पंजाब और चंडीगढ में आज से ही मौसम में ये बदलाव देखने को मिल सकते हैं ।