Haryana Mausam: हरियाणा समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम पूर्वानुमान

Haryana Mausam: #मौसम_अलर्ट: पाकिस्तान पर बन रहे नए बरसाती बादल, आज रात पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में फिर होगी बारिश की गतिविधियां:
सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत पर लगातार पड़ रहा है। अब तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राज्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक बार भारी बारिश और तेज आंधी देखने को मिली है।
वही राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश में पिछले 2 दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है। बुंदेलखंड, अवध और पूर्वांचल में अभी भी बारिश का इंतजार है।Haryana Mausam
इस बीच पाकिस्तान पर नए बादल बन गए हैं और सीधे पंजाब की ओर बढ़ रहे हैं। अगर बादलों में लगातार सक्रियता रही जिसकी उम्मीद पूरी होने वाली है तो फिर से तूफान के बाद पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की और तेज बारिश होगी।
वही हरियाणा पर नए बादल बन रहे हैं। जिसके चलते पाकिस्तान से आने वाले बादलों से पहले आज रात गाजियाबाद, नोएडा, मथुरा, बुलन्दशहर समेत जींद, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुड़गांव, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होगी, कुछ जगहों पर भारी बारिश और ओलावृष्टि भी संभव है।Haryana Mausam
राजस्थान में आज रात सक्रिय बादल प्रभावी रहेंगे, जिससे राज्य के जोधपुर, फलोदी, जैसलमेर, बाडमेर, बालोतरा, जालोर, पाली, सिरोही, राजसमंद, उदयपुर जिले में तेज आंधी के बाद हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी संभव है.
बीकानेर, नागौर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, चितौड़गढ़, कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां, सवाई माधोपुर, दौसा, करोली, जयपुर, सीकर, झुंझुन, चूरू, अलवर, भरतपुर और धौलपुर जिलों में बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश होगी, कुछ स्थानों पर तेज बौछारें और ओलावृष्टि भी संभव है।Haryana Mausam