Haryana Mausam: हरियाणा में तेज बारिश के साथ गिरे ओले, पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट

Haryana Mausam: हरियाणा में रविवार दोपहर बाद सिरसा और फतेहाबाद में तेज बारिश शुरू हो गई। सिरसा में बारिश के साथ-साथ तारा बाबा की कुटिया में ओले भी गिरे। भिवानी और कैथल में बादल छाए हुए हैं।Haryana Mausam
वहीं, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, पानीपत, करनाल, चरखीदादरी, झज्जर, यमुनानगर और महेंद्रगढ़ में मौसम साफ है।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार फतेहाबाद व इसके पास लगते जिलों व में तेज धूलभरी हवाएं व गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विभाग पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। जिसमें से 7 जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर) में 25 से 50 फीसदी बारिश होने की संभावना है।Haryana Mausam
15 जिलों (पलवल, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र) में 25 फीसदी बारिश की संभावना है।











