Haryana Lado Laxmi Yojana: हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना पर आया बड़ा अपडेट, जानें महिलाओं के खाते में कब आएंगे 2100 रुपये?
Haryana Lado Laxmi Yojana: हरियाणा में कल यानी 28 जुलाई को पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक उत्साह के को तीज महोत्सव मनाया जाएगा। इस आयोजन के लिए सैनी सरकार ने प्रदेश के सभी मंत्रियों को जिम्मेदारी भी सौंप दी है। राज्य स्तरीय मुख्य तीज समारोह अंबाला में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में सीएम सैनी के अलावा ऊर्जा मंत्री अनिल विज और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी भी मौजूद रहेंगी। तीज महोत्सव में सीएम महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं। प्रदेश की महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि सीएम सैनी इस योजना से जुड़ा कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

दरअसल, बीजेपी ने 2024 के अपने चुनावी संकल्प पत्र में वादा किया था कि लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की जाएगी और इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे। वहीं कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी पहले ही कह चुके हैं कि CM नायब सिंह सैनी के निर्देश पर हरियाणा सरकार ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ को लेकर तैयारी में लगी हुई है। उन्होंने कहा था कि हमने आयु वर्ग, आय और तमाम पहलुओं का ध्यान रखते हुए ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ तैयार कर ली है। हमारी तरफ से CMO को प्रस्ताव भेजा जा चुका है और जैसे ही CM कार्यालय और वित्त विभाग की तरफ से हमें निर्देश मिलेंगे तो तुरंत ही ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ को लेकर काम शुरू कर दिया जाएगा।