Haryana News: हरियाणा में परिवहन मंत्री विज ने थपथपाई अपने स्टाफ की पीठ, जानें क्या बोले

Haryana News: हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को सीईटी का एग्जाम हुआ। अभी चौथी शिफ्ट का एग्जाम पांच बजे तक चलेगा। इस एग्जाम में परिवहन निगम ने अहम भूमिका निभाई है। जिसके चलते परिवहन मंत्री ने अपने स्टाफ की पीठ थपथपाई और तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। 

Haryana News: हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को सीईटी का एग्जाम हुआ। अभी चौथी शिफ्ट का एग्जाम पांच बजे तक चलेगा। इस एग्जाम में परिवहन निगम ने अहम भूमिका निभाई है। जिसके चलते परिवहन मंत्री ने अपने स्टाफ की पीठ थपथपाई और तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

दरअसल, अनिल विज ने कहा कि सीईटी परीक्षा में सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों समेत परीक्षार्थियों ने भी एक उच्च सार्थक भावना के साथ भागेदारी की है और इसी कारण से सीईटी परीक्षा का आयोजन सफल होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीईटी परीक्षा में लगभग 13 लाख से ज्यादा बच्चों को दो दिनों की चार शिफ्टों में परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना और आयोजित करवाना बहुत ही बड़ा दायित्व था। सीईटी परीक्षा आयोजित करवाने के लिए विज ने सुबह 5 बजे से डयूटी पर तैनात चालकों की पीठ थपथपाई और तालियां बजाकर उनका उत्साहबर्धन भी किया। इसके अलावा विज ने बताया कि परीक्षार्थियों के खिले हुए चेहरे बता रहे थे कि परिवहन विभाग की व्यवस्थाएं दुरूस्त हैं।

Transport Minister Vij patted the back of his staff in Haryana, know what he said

खबरों की मानें, तो विज अंबाला छावनी के बस अड्डे पर निरीक्षण करने के बाद मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। परिवहन मंत्री ने कहा कि ‘‘सीईटी परीक्षा के परीक्षार्थियों को बस सेवा मुहैया करवाने के साथ-साथ आम जनता के लिए भी परिवहन सेवाएं मुहैया करवाना बडा टास्क था क्योंकि तीज का त्यौहार है और शनिवार व रविवार भी है। इन दिनों में लोग अपने घरों में आने-जाने के लिए ज्यादातर परिवहन सुविधा लेते है। उन्होंने कहा कि सीईटी परीक्षार्थियों के अलावा आम यात्रियों का भी पूरा ध्यान रखा गया है और मैंने स्वयं परीक्षार्थियों से बात की है और परीक्षार्थियों के खिलें हुए चेहरे बता रहे हैं कि वे हमारी परिवहन व्यवस्थाओं से पूरी तरह से सतुंष्ट है’’।

Transport Minister Vij patted the back of his staff in Haryana, know what he said

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!