Haryana : हरियाणा के गुरुग्राम के पटौदी में बीती रात ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या, जानिए पूरा मामला ?

Haryana : गुरुग्राम के पटौदी में बीती रात एक ढाबा मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि हमला करने वाले तीन लोग थे, जो बाइक पर आए थे और तीनों के चेहरे ढंके हुए थे। बता दें कि यह घटना पटौदी के जाटौली मंडी स्तिथ झोपड़ी होटल की है। पूरे मामले की जांच के लिए गुरुग्राम पुलिस जुट गई है।

खबरों के मुताबिक, बाइक पर सवार होकर आए तीनों नकाबपोश बदमाशों ने ढाबे में कोल्ड ड्रिंक मांगी। उसके बाद अचानक फायरिंग शुरू कर दी। तीनों ने 6-7 राउंड फायरिंग की, जिसमें 37 वर्षीय दीपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

जाटौली मंडी स्तिथ झोपड़ी होटल में बीती रात हुई इस वारदात के बाद गुरुग्राम पुलिस भी जांच में जुट गई है। आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी जैसी और इसके अलावा कोई कारण सामने नहीं आया है।

 

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button