Haryana Kisan News: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खबर, खेतों में बिजली के टाइम में हुआ ये बदलाव

Haryana Kisan News: हरियाणा के लोगों के लिए अहम खबर आई है। इस बार हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। प्रदेश में बिजली की आपूर्ति कम कर दी गई है। मार्च और अप्रैल इन दो महीनों में गेहूं की कटाई शुरू हो जाती है। बिजली निगम ने घर और खेती के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है कि घर और खेती के लिए कितने समय बिजली मिलेगी।

अब खेतों में बिजली की आपूर्ति 8 घंटे और घरेलू आपूर्ति 16 घंटे कर दी गई है। इस नियम के अनुसार चारों डिवीजन में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति तय होगी। कुरुक्षेत्र जिला पंचकूला डिवीजन में आता है, जबकि करनाल, पानीपत रोहतक डिवीजन में आते हैं।Haryana Kisan News

खेती का समय रोहतक में रात 10:45 से सुबह 5:45 बजे तक, शाम को 6:45 से 7:45 बजे तक। हिसार में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक, शाम को 5:15 से 6:15 बजे तक। पंचकूला में रात 10:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक, शाम 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक।Haryana Kisan News

घर का समय

हिसार में शाम 6:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक, दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक।

रोहतक में शाम 6:45 बजे से सुबह 6:45 बजे तक, दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक।

पंचकूला में शाम 6:00 बजे से सुबह 6:30 बजे तक, सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक।

नई समय सारिणी

बिजली निगमों के आदेशानुसार हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में 30 अप्रैल तक सुबह 8:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। इसके अलावा दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। पंचकूला में रात 10:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक, शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे तक। यह फैसला खास तौर पर उन इलाकों में लागू किया गया है जहां खेतों के ऊपर से हाईटेंशन बिजली की लाइनें गुजरती हैं।Haryana Kisan News

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!