Haryana: हरियाणा के चरखी दादरी में आठ एकड़ गेहूं की फसल में लगी आग , किसानों के अरमान हुए स्वाहा

Haryana: हरियाणा के चरखी दादरी में गांव हड़ौदी व अटेला खुर्द मेंगेंहू के खेतों में बिजली आपूर्ति लाइन की तारों में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई । सूचना मिलने पर गाँव के किसानों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास किए । बाद में की खड़ी व काटी गई फसल जलकर राख हो गई। वहीं अटेला खुर्द में डेढ़ से दो एकड़ फसल का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रभावित किसानों के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
इन दिनों मौसम खराब रहने के कारण और तेज हवा के कारण बिजली के तयार आपस मे टकराने से शॉर्ट सर्किट हो गया , जिससे चिंगारी निकलने से गेहूं की फसल में आग लग गई। जिले के गांव अटेला खुर्द व हडौदी में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटना हुई है जिससे करीब दस एकड़ गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ने से किसानों काे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।