Haryana: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बदमाशों के होसले बुलंद , IELTS Institute पर की फायरिंग, एक घायल

Haryana: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के कस्बा शाहबाद में बदमाशों के होसले बुलंद हो चुके है। दरअसल , वीरवार देर रात शाहाबाद के एक निजी आईलेट्स इंस्टीट्यूट में दो युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है।
कुरुक्षेत्र के कस्बा शाहबाद में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं। अपराधियों को अपराधी घटनाओं को अंजाम देने में कानून का बिल्कुल भी खौफ नहीं रहा। वहीं वीरवार देर रात शाहाबाद के एक निजी आईलेट्स इंस्टीट्यूट में दो युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। गोली चलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इस घटना से आइलेट्स सेंटर के अध्यापकों के साथ-साथ बच्चे भी डरे हुए हैं।
बता दें कि ये सारी घटना सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एक बदमाश ने सेंटर में बैठे व्यक्ति को गोली मार दी। दोनों बदमाश गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गए।












