Haryana: हरियाणा में गिग वर्कर्स और श्रमिकों के लिए चला विशेष अभियान, इन जिलों में हुए पंजीकरण, देखें पूरी जानकारी

 

Haryana:  हरियाणा सरकार के श्रम विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों में पिछले 10 दिन से गिग वर्कर्स और असंगठित श्रमिकों के लिए चलाया जा रहा विशेष पंजीकरण अभियान आज संपन्न हो गया।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान के दौरान श्रम विभाग को गिग वर्कर्स की बहुत ही उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है और बड़ी संख्या में उनका पंजीकरण किया गया है।Haryana

उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य इस पहल के अंतर्गत एक अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है। इस अभियान के दौरान राज्य के सभी जिलों में जागरूकता और पंजीकरण शिविर लगाए गए जिनमें बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया। इस दौरान कई स्थानों पर श्रमिकों की सक्रीय भागीदारी और भारी भीड़ देखने को मिली।

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रिंट मीडिया, पेम्पलेट वितरण, जन घोषणाएं, घर – घर जाकर जनसम्पर्क, सोशल मीडिया अभियान तथा स्थानीय निकायों और श्रम कल्याण अधिकारीयों के सहयोग से जागरूकता फैलाई गई।Haryana

इसके अलावा ब्लिंकिट, स्विग्गी, ज़ोमेटो, फ्लिपकार्ट, अमेज़ॉन और अर्बन कंपनी जैसी पलटफोर्म आधारित कंपनियों से संपर्क किया गया और इस पंजीकरण अभियान के बारे में जानकारी दी गई ताकि वे इसमें भाग ले सकें।

गौरतलब है कि श्रम विभाग के ई – श्रम पोर्टल पर अब तक असंगठित क्षेत्र के लगभग 54 लाख श्रमिकों का पंजीकरण हो चुका है। इस ऑनलाइन पंजीकरण का आरम्भ 2021 में किया गया था और बीती 7 अप्रैल से खासतौर से गिग वर्कर्स के लिए पहली बार पंजीकरण अभियान चलाया गया था।Haryana

प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य असंगठित श्रमिकों, गिग और प्लेटफार्म आधारित कर्मचारियों को भारत सरकार के ई – श्रम पोर्टल से जोड़ना था। यह पोर्टल श्रम और रोज़गार मंत्रालय द्वारा विकसित एक राष्ट्रीय डेटाबेस है, जो असंगठित श्रमिकों को औपचारिक पहचान और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्रदान करना है।Haryana

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button