Haryana: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को मिला आज नया प्रधान, इन्हें मिली जिम्मेदारी…

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (HSGMC) को नया प्रधान मिल गया है।

जानकारी के मुताबिक, जगदीश सिंह झींडा को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। सिरसा के रानियां के अंग्रेज सिंह को महासचिव बनाया गया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, झींडा को प्रधान बनाने पर विपक्ष के 20 मेंबर्स ने विरोध किया और वोटिंग की मांग की। मेंबर दीदार सिंह नलवी ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हुई है।

जानकारी के मुताबिक, इसको लेकर कुरुक्षेत्र में HSGMC के मुख्य कार्यालय गुरुद्वारा छठी पातशाही में बैठक हुई। दोपहर करीब 12 बजे मेंबर्स की दीवान हॉल में मीटिंग शुरू हुई। 2 घंटे की मीटिंग के बाद जगदीश सिंह झींडा के नाम पर सहमति बनी। इसमें प्रोटेम चेयरमैन जोगा सिंह को चेयरमैन चुना गया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, HSGMC के प्रधान पद पर झींडा ने पहले ही दावा ठोक दिया था। उन्होंने कहा था हमारे पास 32 मेंबर्स है। झींडा ने कहा था कि प्रधान बने तो गुरुद्वारा की गाड़ी, ड्राइवर और डीजल-पेट्रोल इस्तेमाल नहीं करेंगे।

पहले होनी थी बैठक

जानकारी के मुताबिक, 19 जनवरी को चुनाव हुए थे, जिसमें 40 मेंबर्स चुने गए थे। उसके बाद हाल ही में पंचकूला में 9 नॉमिनेटेड मेंबर्स का चयन किया गया। अब बारी रेगुलर प्रधान और एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के चुनने की थी। मिली जानकारी के अनुसार, इसके लिए 21 मई को बैठक रखी गई थी, मगर प्रोटेम चेयरमैन जोगा सिंह ने आखिरी वक्त पर बैठक टाल दी थी। इसके बाद आज की तारीख तय की थी। Haryana News

2 गुटों के बीच मुकाबला

मिली जानकारी के अनुसार, HSGMC के प्रधान पद को लेकर 2 गुटों के बीच मुकाबला था। इसमें एक तरफ जगदीश सिंह झींडा और बलजीत सिंह दादूवाल का समर्थित पैनल, जबकि दूसरी ओर आजाद मेंबर्स का गुट था, जिसे प्रकाश सिंह साहूवाला का समर्थन प्राप्त था। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, झींडा और दादूवाल गुट ने अपने पास बहुमत होने का दावा किया था।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!