Haryana: हरियाणा के लोगों के लिए जमीन और फ्लैट खरीदने का बड़ा मौका, यहां देखें पूरी डिटेल

Haryana:  हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर आई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों सहित संस्थागत संपत्तियों और बहुमंजिला अपार्टमेंट की ई- नीलामी का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अब नई तारीखें 21 मई, 22, 23, 27, 28 और 30 मई 2025 रहेगी। अगर आप ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो HSVP की आधाकारीक वेबसाइट https://hsvphry.org.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।Haryana

तिथि- जोन और साइट का ब्योरा

21 मई प्रेफरेंशियल संपत्तियां (आवासीय व व्यावसायिक), सभी जोन
22 मई आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियां, पंचकूला और हिसार ज़ोन
23 मई आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियां, रोहतक और फरीदाबाद ज़ोन
27 मई आवासीय व व्यावसायिक संपत्तियां, गुरुग्राम ज़ोन
28 मई नर्सिंग होम, क्लिनिक व सभी स्कूल की साइटें, सभी जोन
30 मई मेजर साइटें (व्यावसायिक साईट, शॉपिंग मॉल, अस्पताल और संस्थागत साईट) और कंपोजिट साईट सेक्टर-43, गुरुग्राम, सभी जोन Haryana

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤