Haryana: हरियाणा में महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार दे रही 5 लाख रुपये का लोन

 Haryana News: हरियाणा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए मातृशक्ति उद्यमिता योजना चला रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को बैंकों के माध्यम से 5 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जा रहा है।

पात्रता
आवेदनकर्ता महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

आवेदक महिला किसी भी बैंक से लिए गए ऋण पर डिफॉल्टर नहीं होनी चाहिए।

इतने देना होगा ब्याज
इस योजना के तहत महिला उद्यमी को समय पर किस्त चुकाने पर हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा 7% ब्याज अनुदान राशि दी जाएगी, जो तीन साल तक लागू रहेगा।Haryana

शुरू कर सकती हैं ये बिजनेस
इस ऋण के माध्यम से परिवहन वाहन, ऑटो रिक्शा, छोटे मालवाहक वाहन, तिपहिया वाहन, ई-रिक्शा, टैक्सी लेकर अपना बिजनेस शुरू कर सकती हैं।

इसके अलावा सामाजिक और व्यक्तिगत सेवाएं जैसे सैलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, फोटो कॉपी शॉप, पापड़ बनाना, अचार बनाना, कन्फेक्शनरी, फूड स्टॉल, आइसक्रीम यूनिट, बिस्किट बनाना, हैंडलूम, बैग बनाना, कैंटीन सेवा आदि काम शुरू कर सकती हैं।Haryana

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
राशन कार्ड/परिवार पहचान पत्र

आधार कार्ड

2 पासपोर्ट साइज फोटो

रिहायशी प्रमाण पत्र

प्रोजेक्ट रिपोर्ट

प्रशिक्षण प्रमाण पत्र/अनुभव प्रमाण पत्र

यदि आप इस योजना के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं या आवेदन करना चाहते हैं, तो आप जिला प्रबंधक के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।Haryana

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button