Haryana: हरियाणा में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सैनी सरकार देगी 1 लाख रुपये

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं के उत्थान एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए आज पेश किये बजट में कृषि ,बागवानी , पशुपालन तथा मत्स्य विभाग की योजनाओं पर महिलाओं को एक लाख रूपये तक ब्याज-मुक्त ऋण देने का प्रस्ताव रखा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गत 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्होंने घोषणा की थी कि ऐसी महिला किसान जो डेयरी स्थापित करने हेतु 1 लाख रूपये तक का ऋण लेती है, उनको ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। उनके ब्याज का पूरा भार सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभागों की विभिन्न योजनाओं को महिला उन्मुखी बनाया जायेगा एंव किसी भी योजना में भी महिलाओं द्वारा लिए गए पहले 1 लाख रुपये तक के ऋण पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि हम सब जानते हैं कि पोषक तत्वों से भरपूर गोबर-खाद फसलों के लिए अच्छा उर्वरक होती है। प्रदेश में गोबर खाद को व्यवस्थित तरीके से व्यापक प्रोत्साहन देने के लिए सरकार द्वारा शीघ्र ही एक नीति बनाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मोरनी प्रदेश का पहाड़ी क्षेत्र है, जहाँ किसानों को फसल उत्पादन में विशेष कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। यहां के किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार शीघ्र ही एक विशेष कार्य योजना बनाएगी।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤