Haryana: हरियाणा में बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग, पास खड़ी गाड़ियां, ऑटो और बाइक जलकर खाक 

 

Haryana:  डीएलएफ फेज-3 के यू ब्लॉक के नजदीक नाथूपुर की गली नंबर 35 में देर रात बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इस आग ने पास ही खड़ी गाड़ियों को चपेट मेंं ले लिया। इस घटना में तीन गाड़ियां, एक ऑटो व दो बाइकें जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, देर रात करीब पौने दो बजे सूचना मिली कि यू ब्लॉक के पास गली नंबर 35 में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई है। इस आग ने पास ही खड़ी गाड़ियों को भी चपेट में ले लिया है। गाड़ियों में आग लगने के कारण लपटें उंची हो गई। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने जब आग बढ़ती देखी तो उन्होंने तुरंत ही दूसरी गाड़ी भी मौके पर बुला ली। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग में तीन गाड़ियां, एक ऑटो और दो बाइकें पूरी तरह से जलकर स्वाहा हो गई।

बता दें की गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली के ट्रांसफार्मर पर लगातार लोड बढ़ रहा है। ऐसे में ट्रांसफार्मर ओवरहीट होकर आग की चपेट में आ रहे हैं। इससे साफ हो रहा है कि इस बार भी गर्मी जब पूरी तरह से चरम पर होगी तो लोगों को बिजली कटौती का दंश भी झेलना होगा। आए दिन ट्रांसफार्मर में आग लगने की भी घटनाएं सामने आने की भी पूर्ण संभावना है।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button