Haryana Electricity : हरियाणा में बदल गया बिजली सप्लाई का समय, नया शेड्यूल हुआ जारी

Haryana Electricity Timing: हरियाणा के गांवों में अब बिजली सप्लाई का समय बदल गया है। हिसार और दिल्लो जोन के लिए हरियाणा बिजली वितरण निगम ने नया शेड्यूल जारी किया है। अब इन इलाकों में दोपहर और रात को बिजली दी जाएगी। Haryana Electricity Timing
हिसार जोन में क्या होगा बिजली का समय?
बिजली निगम की ओर से गर्मी बढ़ने के साथ ही दिन और रात के समय लोगों को परेशान न हो उसे देखते हुए शेड्यूल बनाया गया है। हिसार जोन में दोपहर 12 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक बिजली आएगी। Haryana Electricity Timing
उसके बाद शाम 7 बजे से अगले दिन सुबह साढ़े 6 बजे तक बिजली सप्लाई जारी रहेगी। सुबह साढ़े 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम साढ़े 4 बजे से 7 बजे तक 8 घंटे का कट लगेगा। हिसार जोन में हिसार, सिरसा, भिवानी , जींद और फेहाबाद में बिजली की टाइमिंग ये रहने वाली है। Haryana Electricity Timing
दिल्ली जोन में बिजली का समय अलग
इसी तरह दिल्ली जोन में फरीदाबाद, गुरुग्राम-1, गुरुग्राम -2, नारनौल, रेवाड़ी और पलवल सर्कल आते हैं। इस क्षेत्र के गांवों में सुबह 11.15 से दोपहर 3.45 बजे तक बिजली सप्लाई रहेगी। शाम को 6.30 बजे से सुबह छह बजे तक बिजली सप्लाई सुचारू रहेगी। Haryana Electricity Timing